बिहार

आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर 56वीं वाहिनी एसएसबी बथनाहा में फिट इंडिया मूवमेंट के अंतर्गत योग कार्यक्रम कराया गया

IMG 20210810 WA0053

अररिया(रंजीत ठाकुर): बता दें कि 56वीं वाहिनी बथनाहा मुख्यालय के प्रांगण में आज मंगलवार दिनांक 10.08.2021 को फिट इंडिया मूवमेंट के तहत समस्त बलकर्मियों द्वारा योग किया गया। शरीर, मन और आत्मा को नियंत्रित करने में योग मदद करता है। यह तनाव और चिंता का प्रबंधन करने में भी सहायता है। योगासन शक्ति, शरीर में लचीलेपन और आत्मविश्वास विकसित करने के लिए जाना जाता है। योग की इन सभी महत्व से जवानों को अवगत कराया गया. मौके पर उप कमान्डेंट सौरभ, स० कमान्डेंट रोमेश यैखोम, स० कमान्डेंट एम. एन. सरकार, उप-निरीक्षक प्रेम कुमार गुप्ता व बलकर्मी मौजूद थे।

Related posts

मिल्लत कॉलेज, दरभंगा में ‘नशा मुक्त युवा अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कोमल मीणा ने भदौर थाना का किया निरीक्षण, जनता दरबार में सुनीं लोगों की समस्याएं

शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में 11 लोग गिरफ्तार, भेजे गए जेल!