बिहार

अनियंत्रित कार गड्ढे में लुढ़की, देखते ही देखते धु-धु कर जल उठी कार!

फुलवारीशरीफ(अजित यादव): दीघा एम्स सेतु के पास बेलगाम रफ्तार से जा रही एक कार अनियंत्रित होकर अचानक सड़क किनारे लुढ़क गयी और दीवार से टकराकर उसमे आग लग गयी। मारुति कम्पनी की कार में आग लगते ही चालक उसमे से निकल कर भागने में सफल हो गया । अचानक सड़क किनारे धु धु कर जलता हुआ कार देख राहगीरों की भीड़ जमा हो गयी लेकिन कार सवार का कहीं कोई अता पता नही चल पाया। वही कार में आग लगने की सूचना पर एम्स से दमकल की गाड़ी पहुंची लेकिन तबतक कार पूरी तरह आग की लपटों में घिर चुका था । हालांकि दमकलकर्मी आग बुझाने में लगे थे। मौके पर फुलवारी और खगौल थाना पुलिस भी पहुंची । पुलिस का कहना है कि कार किसका है इसका पता लगाया जा रहा है । घटना के बाद फरार कार सवार ने पुलिस से सम्पर्क नही किया है ।  

Related posts

पटना पुलिस ने खोले दो नए पुलिस आउटपोस्ट, नदौल और छाता ओपी का उद्घाटन

धनरुआ थाना का वार्षिक निरीक्षण, पुलिस अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में संगठन विस्तार एवं आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों पर हुई विस्तृत चर्चा

error: