बिहार

पूर्व विधान पार्षद अनवर अहमद की स्मृति में वॉलीबॉल टूर्नामेंट का आगाज, 12 स्कूलों के खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

फुलवारीशरीफ, अजीत। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद के करीबी रहे पूर्व विधान पार्षद स्व. अनवर अहमद की स्मृति में शुक्रवार को मदर्स इंटरनेशनल अकादमी के खेल परिसर में प्रथम अनवर अहमद मेमोरियल दो दिवसीय अंतरविद्यालय वॉलीबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ. प्रतियोगिता में पटना के 12 प्रतिष्ठित विद्यालयों की टीमों ने हिस्सा लिया. पहले दिन खिलाड़ियों ने पूरे उत्साह और खेल भावना के साथ मैदान पर अपना दमखम दिखाया।

कार्यक्रम का उद्घाटन प्रथम बिहार बटालियन एनसीसी की बिंदु नायर, अलराबिया मेमोरियल एजुकेशनल एंड वेलफेयर ट्रस्ट के उपाध्यक्ष फरहत अहमद और पटना नगर निगम के वार्ड पार्षद असफर अहमद ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. इसके बाद अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साह बढ़ाया।

इस अवसर पर अतिथियों ने कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम है. खेल से बच्चों में शारीरिक फिटनेस के साथ अनुशासन, टीम भावना और आपसी सहयोग की भावना विकसित होती है. विद्यालय के निदेशक अरशद अहमद ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं बच्चों को प्रेम, एकता, सौहार्द और सामूहिक प्रयास का महत्व सिखाती हैं।

विद्यालय की प्राचार्या सुप्रिया चटर्जी ने अतिथियों, प्रशिक्षकों और खिलाड़ियों का स्वागत करते हुए कहा कि खेलकूद बच्चों के मानसिक और शारीरिक विकास के साथ स्वस्थ मनोरंजन का भी माध्यम है. खेल के मैदान में बच्चे हार-जीत को स्वीकार करना, अनुशासन में रहना और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ना सीखते हैं. इससे उनमें नेतृत्व क्षमता का भी विकास होता है।

प्रतियोगिता में रेडियंट इंटरनेशनल स्कूल, मिलेनियम वर्ल्ड स्कूल, आचार्य सुदर्शन पटना सेंट्रल स्कूल, आदर्श विकास विद्यालय, एसवीएम रेसिडेंशियल पब्लिक स्कूल, डीएवी पब्लिक स्कूल, मे फ्लावर स्कूल, जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल, बिशप स्कॉट ब्वायज स्कूल, पाटलिपुत्र विद्यापीठ, होली क्रॉस इंटरनेशनल स्कूल और मदर्स इंटरनेशनल अकादमी की टीमों ने भाग लिया। कार्यक्रम में विद्यालय के विद्यार्थियों ने स्वागत गान प्रस्तुत कर अतिथियों का स्वागत किया. प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में आवान कुमार, राजकुमार, प्रभात कुमार, दीपक कुमार सिंह और मौसमी कुमारी शामिल रहे।

Related posts

वंचित समाज के बच्चों को अंतरिक्ष विज्ञान से जोड़ने की पहल, टेलीस्कोप से ग्रह-तारों का करेंगे दीदार

पटना एम्स के पूर्व जूनियर रेजिडेंट डॉक्टर पर चार साल तक दुष्कर्म का आरोप

मधुरेंद्र ने मोदी, सम्राट और नीतीश की तस्वीर बनाकर किया पीएम का बिहार में स्वागत