बिहार

आंधी तूफान ने दिखाया भाड़ी तबाही का मंजर

सुपौल(बलराम कुमार): सुपौल जिला के त्रिवेणीगंज अनुमंडलीय मुख्यालय अंतर्गत आंधी तूफान आने से भाड़ी तबाही का मंजर मचाने की है। जनता ने बताया की करीब दो से तीन मिनट की आई आंधी तूफान ने हजारों गरीब का आशियाना उजाड़ दिया।वहीं ये भी बताया की अगर ज्यादा देर तक आंधी तूफान चलता तो पक्का मकान सहित कई लोगों की जान भी चली जाती।हालांकि कुछ लोगों के साथ कुछ जानवर भी घायल हुआ है।साथ हीं ये भी बताया की हजारों की संख्या में सड़क किनारे पेड़ और ट्रांसफॉर्मर बिजली खम्भा गिरा पड़ा है।जिससे कई सड़क से आना जाना बाधित हो गया है।वहीं कई घर के ईंट का दीवार भी टूट गया है।ऐसा आंधी तूफान था की कई गरीब के घर का एस्बेस्टर,टीना का चदरा बहुत दूर उड़ा दिया।

Advertisements
Ad 1

जो खोजने से भी नहीं मिला।इस आंधी तूफान से हजारों की संख्या में गिरे पेड़ और बिजली का खम्भा गिरने से कितने सड़क बाधित हो गए।वहीं गरीब जनता में आई इस आंधी तूफान ने त्राहिमान कर दिया है।वहीं कुछ जनता ने ये भी बताया की ऐसा आंधी तूफान जिंदगी में पहली बार देखा है।साथ हीं आई इस आंधी तूफान के कारण त्राहिमान जनता ने सरकार से मुआवजा की लगाई गुहार।एक बात है हमारे देश में सभी गरीब जनता को पक्का मकान रहता तो आज ये दिन नहीं देखना पड़ता। ऐसे गरीब जनता त्राहिमान नहीं होता।आज गरीब जनता जिस तरह का मंजर देख रहा है।वो दिन देखना नहीं पड़ता।अब देखना लाजमी होगा की सुशासन बाबू की सरकार में आई इस आंधी तूफान से त्राहिमान गरीब जनता को मुआवजा मिल पाती है या नहीं।

Related posts

ईरान पर हमले के विरोध में पटना में मार्च, ट्रंप और नेतन्याहू का पुतला दहन

हाईवे पेट्रोलिंग कार्यों की समीक्षा, दुर्घटना संभावित क्षेत्रों पर विशेष निगरानी के निर्देश

हाईवे पेट्रोलिंग इंटरसेप्टर वाहनों के संचालन की हुई समीक्षा, तेज रफ्तार और ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती के निर्देश

error: