बिहार

पल्लवी नारायण बनीं जदयू कला, संस्कृति एवं खेल प्रकोष्ठ की प्रदेश महासचिव

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) जनता दल यूनाइटेड (जदयू) बिहार प्रदेश के कला, संस्कृति एवं खेल प्रकोष्ठ की नव-मनोनीत राज्य कार्यकारिणी की घोषणा की गई है। इसमें पल्लवी नारायण को प्रदेश महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष कृष्णा पटेल ने जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा के अवलोकन एवं स्वीकृति के बाद पार्टी प्रदेश मुख्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में नई टीम की घोषणा की। उन्होंने बताया कि कला, संस्कृति एवं खेल के माध्यम से संगठन को पंचायत से लेकर बूथ स्तर तक सक्रिय और मजबूत किया जाएगा।

कृष्णा पटेल ने कहा कि प्रकोष्ठ कला, संस्कृति और खेल से जुड़े कार्यक्रमों के जरिए सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, सुशासन एवं जनसेवा से जुड़े विचारों को लोगों तक पहुंचाने का काम करेगा। साथ ही युवाओं, खिलाड़ियों, कलाकारों, साहित्यकारों और कला-संस्कृति से जुड़े लोगों को संगठन से जोड़ने के लिए अभियान चलाया जाएगा। पल्लवी नारायण को प्रदेश महासचिव की जिम्मेदारी मिलने के बाद उनके समर्थकों और कला-संस्कृति से जुड़े लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त की।

Related posts

जहानाबाद में आगामी त्योहारों को लेकर दंगा निरोधी मॉक ड्रिल आयोजित

जिले में निक्षय मित्र योजना के तहत 27 टीबी मरीजों को किया गया फूड बास्केट का वितरण

सेवा संकल्प अभियान के तहत मां ब्लड सेंटर में रक्तदान सेवा पखवाड़ा, 17 सितंबर से अब तक 284 यूनिट रक्तदान

error: