बिहार

भीषण गर्मी से बचाव हेतु एस आई एस समूह ने ट्रैफिक पुलिस एसपी को मुहैया कराए सैकड़ों बड़े छतरी

पटना(न्यूज क्राइम 24): भीषण गर्मी एवं आने वाले बरसात से बचाव हेतु आज एस आई एस समूह के चेयरमैन आर के सिन्हा एवं प्रबंध निदेशक ऋतुराज सिन्हा के दिशा निर्देश पर एस आई एस के रिजिनल वाइस प्रेसिडेंट उपेंद्र सिंह एवं जन सम्पर्क अधिकारी सतीश राजू द्वारा पटना ट्रैफिक के एसपी श्री पूरन कुमार झा को गांधी मैदान स्थित पुलिस मुख्यालय में ट्रैफिक सिपाहियों हेतु 100 बड़े छतरी प्रदान किए गए।

Advertisements
Ad 1

उक्त अवसर पर एस आई एस समूह के जन सम्पर्क अधिकारी सतीश राजू ने बताया की एस आई एस समूह सदैव सामाजिक क्षेत्र में कार्य करती रहती है। आज पटना ट्रैफिक पुलिस एसपी को 100 बड़े छतरी उपलब्ध करा कर एस आई एस समूह के चेयरमैन श्री आर के सिन्हा एवं प्रबंध निदेशक ऋतुराज सिन्हा ने यह प्रयास किया है की जो ट्रैफिक जवान इस भीषण गर्मी में भी पटना को जाम से निजात दिलाने हेतु कार्यरत है उन्हे इस भीषण गर्मी एवं आने वाले बरसात में सुरक्षित रखा जाए। राजू ने कहा की एस आई एस समूह सदैव लोगों के मदद हेतु तत्पर रहती है।

Related posts

तख्त पटना साहिब में म्यूजियम के कार्य की शुरुआत, प्रकाश पुरब से पहले होगा सम्पन्न

माँ मुंडेश्वरी धाम को मिलेगी अंतरराष्ट्रीय पहचान, बनेगा हेलीपैड और रोप-वे : सीएम सम्राट चौधरी ने कैमूर को दी 196 करोड़ की सौगात

सीवान में जल्द खुलेगी चीनी मिल, सीएम सम्राट चौधरी ने दिए जमीन चिह्नित करने के निर्देश, 180 करोड़ की 38 योजनाओं की सौगात

error: