पंजाब

डीपीएस पानीपत सिटी में सीबीएसई नेशनल गर्ल्स तीरंदाजी चैंपियनशिप का समापन

समालखा, धर्मवीर शर्मा : दिल्ली पब्लिक स्कूल पानीपत सिटी में 21 से 27 सितंबर तक आयोजित सीबीएसई नेशनल अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 गर्ल्स तीरंदाजी चैंपियनशिप 2026-27 का रविवार को समापन हुआ। सात दिवसीय प्रतियोगिता में देशभर के विभिन्न स्कूलों से करीब 500 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। खिलाड़ियों ने तीरंदाजी में शानदार प्रदर्शन करते हुए खेल भावना का परिचय दिया।समापन समारोह में गुलाटी अस्पताल पानीपत के ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ. वैभव गुलाटी, प्रसूति एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. नेहा गुलाटी तथा यार्न टेक्सटाइल।एसोसिएशन पानीपत के संयुक्त सचिव और एक प्रारंभ एक शुरुआत’ संगठन के संयोजक प्रदीप बंसल बतौर अतिथि पहुंचे। विद्यालय की प्रधानाचार्या एवं मुख्याध्यापिका सरिता विज ने अतिथियों का बुके और स्मृति चिह्न देकर स्वागत किया।

प्रतियोगिता के रिकर्व राउंड अंडर-14 व्यक्तिगत वर्ग में सहज प्रीत ने स्वर्ण, प्रज्ञा सिंह ने रजत और मिश्ती त्यागी ने कांस्य पदक जीता। अंडर-17 में अर्शदीप कौर ने स्वर्ण, तोशानी भूषण ने रजत और श्रेया दहिया ने कांस्य पदक हासिल किया। अंडर-19 में वान्या चौहान ने स्वर्ण, राधिका ने रजत और सनमीत इंसा ने कांस्य पदक जीता।इंडियन राउंड में अंडर-14 व्यक्तिगत वर्ग में हृदयिका अंबाती, दर्शती और धान्या बासु जे ने क्रमश: स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक हासिल किए। अंडर-17 में अर्पिता कुमारी, पल्लवी और टी. अश्वजा ने पदक जीते, जबकि अंडर-19 में सुखराज कौर, पी. याध्या और क्रिस्पी ने क्रमश: स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक हासिल किए।कंपाउंड राउंड में अंडर-14 व्यक्तिगत वर्ग में अयंतिका जे. गोपाल, लगन और दीक्षिता एस., अंडर-17 में लेकेशा गाहल्यान, यागिनी और मोक्षदा पोहार्क तथा अंडर-19 में साधना डी., कनिष्का वी. और वीरावल्ली जोशीथ ने क्रमश: स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीते।

टीम वर्गों में भी विभिन्न राज्यों के स्कूलों ने पदक हासिल किए। रिकर्व, इंडियन और कंपाउंड राउंड के अलग-अलग आयु वर्गों में विजेता टीमों को ट्रॉफी, मेडल और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्या ने विजेता खिलाड़ियों और उनके कोचों को बधाई दी। मुख्याध्यापिका ने अतिथियों, खेल प्रभारी, कोच और सभी प्रतिभागी टीमों का आभार जताया। विद्यालय के प्रो. वाइस चेयरमैन अमित राणा ने कहा कि विद्यालय भविष्य में भी युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने के लिए ऐसे मंच उपलब्ध कराता रहेगा। राष्ट्रीय गान के साथ प्रतियोगिता का विधिवत समापन हुआ।

Related posts

गुरुकुल में बेटी से मिलकर घर लौट रही थी माँ, ट्रैक्टर-ट्रॉली ने कुचला; मौके पर मौत!

रविवार को खुले बैंक, ग्राहकों ने पहली बार देखा ऐसा नजारा

पोस्टमॉर्टम जल्दी कराने के लिए ₹10 हजार मांगने पर हंगामा

error: