बिहार

प्यार का सजा बेटे ने गांव की लड़की से किया प्यार तो माँ को ही बना लिया बंधक, बाल काटकर घुमाया!

IMG 20210604 WA0048

नालंदा(राकेश कुमार): अक्सर आपने फिल्मों में यह देखा होगा कि विलेन के द्वारा यह कहा जाता है की लड़की लेकर आओ तब हम लड़के को वापस करेंगे। यह किसी फिल्मी स्टाइल को अस्थावां थाना क्षेत्र इलाके के शेरपुर गांव ने चरितार्थ किया है। गौरतलब है कि शेरपुर गांव के ही एक युवक और युवती आपस में प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों के प्रेम प्रसंग का परवान इतना चढ़ गया कि समाज के ठेकेदारों की चिंता ना करते हुए दोनों प्रेमी युगल अपने-अपने घर छोड़कर भाग गए। घटना की जानकारी मिलते ही शेरपुर गांव में यह बात आपकी तरफ फैल गई। लड़के द्वारा लड़की को भगाने की बात लड़की पक्ष को इतना बुरा लग गया कि लड़की पक्ष के लोगों ने दबंगई करते हुए लड़के पक्ष के मां को घर से उठाकर अपने घर में नौ घंटो तक बंधक बनाया और उसके ऊपर कई तरह के जुल्म ढाए। लड़की पक्ष के लोगों ने लड़के की मां के सिर के बाल काटे और गांव की गलियों में भी घुमाया। लड़की पक्ष के लोगों का पुलिस से यही डिमांड था की मेरी बेटी को लेकर आओ तभी हम बेटी के एवज में लड़के के मां यानी महिला को रिहा करेंगे। हालांकि इस घटना की भनक जैसे ही अस्थावां थाना पुलिस को लगी। अस्थावां थाना पुलिस सैकड़ों पुलिसकर्मियों के साथ शेरपुर गांव में 9 घंटे से बंधक बनी महिला को छुड़ाने में जुट गई। करीब 9 घंटे तक पुलिसकर्मी और गांव वालों के बीच आंख मिचोली का खेल चलता रहा। सबसे बड़ी बात यह कि 9 घंटे तक महज कुछ ग्रामीणों ने पुलिसकर्मियों को भी मूकदर्शक बना कर गांव के अंदर ही खड़ा रखा। अंततःअस्थावां प्रखंड के जिला परिषद सदस्य बालमुकुंद कुमार की पहल पर 9 घंटे से बंधक बनी महिला को छुड़ाया गया। हालांकि इस घटना के बाद पूरे गांव में तनाव का माहौल देखा जा रहा है।एहतियातन के तौर पर गांव में सुरक्षा बलों की तैनाती भी की गई है। वहीं इस संबंध में डीएसपी सदर डॉ शिब्ली नोमानी ने घटना की जांच उपरांत कड़ी कार्रवाई करने की बात कही है।

Related posts

मिल्लत कॉलेज, दरभंगा में ‘नशा मुक्त युवा अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कोमल मीणा ने भदौर थाना का किया निरीक्षण, जनता दरबार में सुनीं लोगों की समस्याएं

शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में 11 लोग गिरफ्तार, भेजे गए जेल!