बिहार

तस्करी का नेपाली डीजल सहित तीन मोटरसाइकिल तथा दो व्यक्ति को जवानों ने धर दबोचा

अररिया(रंजीत ठाकुर): अररिया जिले के नरपतगंज प्रखंड के सीमावर्ती क्षेत्र घूरना बाजार स्थित एसएसबी 56वीं वाहिनी बीओपी घूरना के जवानों ने गुप्त सूचना के आधार पर गुरुवार की सुबह करीब 8:00 बजे सीमा पिलर संख्या-191 के समीप 500 लीटर नेपाली डीजल के साथ तीन मोटरसाइकिल व दो व्यक्ति को जवानों ने धर दबोचा वहीं जवानों को देख एक व्यक्ति बाइक छोड़कर फरार हो गए। इस बाबत कैंप प्रभारी एसआई दुर्गेश कुमार पांडे ने बताया कि यह कार्यवाई गुप्त सूचना के आधार पर किया गया है। उन्होंने बताया कि दोनों व्यक्ति से पूछताछ करने पर अपना नाम मोहम्मद जमाल तथा मोहम्मद शमशेर दोनों व्यक्ति साकिन घूरना जटवारा का बताया गया है। श्री पांडे ने बताया कि यह डीजल नेपाल से तस्करी कर चोरी-छिपे लाकर भारतीय बाजारों में बेचता है। जिससे भारतीय अर्थव्यवस्था का नुकसान पहुंचता है। वहीं इस क्षेत्र के लोग बताते हैं की सीमावर्ती क्षेत्रों से प्रत्येक दिन लाखों रुपए मूल्य के डीजल पेट्रोल का तस्करी होता है। यहां तक की सीमा से सटे बाजारों में धड़ल्ले से नेपाल के डीजल व पेट्रोल का खुलेआम विक्रय किया जाता है। जिससे भारतीय अर्थव्यवस्था का चूना लगाया जा रहा है।

Advertisements
Ad 1

Related posts

विकलांग शराब कारोबार को पुलिस ने गिरफ्तार किया!

प्रेम यूथ फाउंडेशन के स्वयंसेवको ने नशा मुक्त होली का दिया संदेश

पुलिस ने होली पर्व और नेपाल में 5 मार्च को हो रहे चुनाव को लेकर निकाला फ्लैग मार्च

error: