बिहार

बकरीद के चांद के हुए दीदार

फुलवारीशरीफ(अजित यादव): राजधानी पटना समेत राज्य भर में गुरूवार को ईद उल अजहा के चांद के दीदार हो गए। जिल्हिज्जा का चांद नजर आने के बाद अब बकरीद का त्यौहार 10 जुलाई को मनाया जाएगा। ईद उल जुहा या बकरीद , ईद उल फित्र के दो महीने नौ दिन बाद मनाई जाती है। 1 जुलाई को ईद उल अजहा की पहली तारिख होगा।

बिहार झारखण्ड उड़ीसा के मुसलमानों की सबसे बड़ी एदारा इमारत शरिया के कार्यवाहक नाजिम मौलाना शिबली अल कासमी और प्रसिद्व ख़ानक़ाह ए मुजिबिया के प्रबंधक हजरत सय्यद शाह मौलाना मिन्हाजुद्दीन मुजीबी कादरी ने बताया कि देश के कई हिस्सों व बिहार प्रदेश के पटना समेत अलग अलग शहरों में चांद नजर आ गया है। लिहाजा बकरीद का त्यौहार पूरे अकीदत के साथ 10 जुलाई को मनाया जाएगा। इमारत शरिया और ख़ानक़ाह ए मुजिबिया ने तमाम लोगों को कुर्बानी का पर्व बकरीद की मुबारकबाद भी पेश की है।

Related posts

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने प्रमुख पूजा पंडालों का किया निरीक्षण, सुरक्षा एवं भीड़ प्रबंधन को लेकर दिए सख्त निर्देश

निवेश पर तीन गुना मुनाफे और कार-बाइक पर भारी छूट का झांसा, 25 से 30 लोग फंसे

महावीर मंदिर में मां दुर्गा की प्राण-प्रतिष्ठा संपन्न, दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु

error: