बिहार

फुलवारी शरीफ में शांति व्यवस्था कायम रखने को लेकर निकाला गया फ्लैग मार्च

1656632758224

फुलवारीशरीफ(अजित यादव): बृहस्पतिवार को पटना के अति संवेदनशील इलाकों में शुमार फुलवारी शरीफ शहर के सभी प्रमुख मार्गों पर रख जवानों ने फुलवारी शरीफ थाना पुलिस के साथ मिलकर फ्लैग मार्च निकाला। ये फ्लैग मार्च थाना परिसर से निकल कर बौली, महत्वाना, चौराहा मस्जिद होते हुए पेठिया बाजार, संगत, टमटम पड़ाव, राष्ट्रीय गंज हारून नगर, नयाटोला, इसापुर, रॉय चौक होते हुए फूलवारीशरीफ थाना परिसर में ख़त्म हुआ। थाना अध्यक्ष एकरार अहमद ने बताया कि देश के हालात को देखते हुए फुलवारी शरीफ के सभी संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च निकाला गया है। उन्होंने बताया कि इसका उद्देश्य फूलवारीशरीफ में शांति व्यवस्था कायम रहे।

Related posts

मिल्लत कॉलेज, दरभंगा में ‘नशा मुक्त युवा अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कोमल मीणा ने भदौर थाना का किया निरीक्षण, जनता दरबार में सुनीं लोगों की समस्याएं

शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में 11 लोग गिरफ्तार, भेजे गए जेल!