बिहार

महिला संवाद कार्यक्रम का सिलसिला जिले भर में लगातार जारी

अररिया, रंजीत ठाकुर : महिला संवाद कार्यक्रम का सिलसिला जिले भर में लगातार जारी है। पूरे जिले में 18 संवाद रथ 36 जगहों पर पहुंचकर इस कार्यक्रम को सफल बना रहा है। महिला संवाद में शिरकत करने वाली महिलाओं की तादाद दिनों दिन बढ़ती ही जा रही है और कार्यक्रम में शिरकत कर महिलाएं खुश दिखाई देती हैं।

महिला संवाद कार्यक्रम में शामिल महिलाओं का कहना है कि इस संवाद कार्यक्रम के माध्यम से कई जानकारियां उन्हें मिली हैं। साथ ही, अपनी आकांक्षा भी बताने का मौका मिल रहा है। उम्मीद है कि सरकार आने वाले दिनों में इस ओर ध्यान देगी।
महिला संवाद रथ हर दिन 36 पंचायतों में जाकर महिलाओं को सरकारी योजनाओं के बारे में एलईडी वैन के माध्यम से लघु फिल्म दिखाकर जानकरी देती है। जिसका व्यापक प्रभाव देखने को मिल रहा है। महिलाएं इससे जागरूक हो रही हैं। उन्हें अपने लिए कौन सी योजना लाभदायक है इसका पता उन्हें चल रहा है। वो यह भी जानने में सक्षम हो पा रही हैं कि इसके लिए उन्हें क्या करना है।

बता दें कि लघु फिल्म के अलावा वहां पहुंचे महिलाओं को एक चार फोल्ड का लीफलेट भी दिया जाता है। जिसमें सभी सरकारी योजनाओं की जानकारी मुद्रित होती हैं। ऐसे में अगर किसी को फिल्म के माध्यम से पूरी जानकारी नहीं हो पाती है तो वह इसे पढकर भी जानकारी हासिल कर सकती हैं। इस तरह सरकारी योजना को जन-जन तक पहुंचाने के लिए यह बहुत ही कारगर माध्यम साबित हो रहा है।

आकांक्षओं के तहत महिलाओं ने गली में लाइट नहीं लगने से सुरक्षा सहित कई तरह की होने वाली परेशानियों का जिक्र किया। उनका कहना है कि लाइट नहीं लगी होने की वजह से मन में हमेशा असुरक्षा की भावना बनी रहती है। अंधेरे में आने-जाने में काफी परेशानी का सामाना करना पड़ता है। इसलिए, इसपर अविलंब ध्यान देने की जरूरत है। इसी तरह कई महिलाओं ने लड़कियों के लिए तकनीकी शिक्षा घर के पास उपलब्ध करवाने की अपील की है, ताकि गांव की लड़कियां भी पढ़कर आगे बढ़ सके और तरक्की कर सके।

Related posts

1930 हेल्पलाइन के व्यापक प्रचार से लेकर ‘साइबर मंगलवार’ तक चलेगा सघन जागरूकता अभियान

जहानाबाद में पुलिस अधीक्षक ने किया लोक संवाद, आम लोगों की समस्याएं सुनीं

लंबित कांडों के बेहतर निष्पादन पर पुलिस पदाधिकारी सम्मानित, नगर पुलिस अधीक्षक ने दिया प्रशस्ति-पत्र

error: