बिहार

विधायक ने की पास्को एक्ट में स्पीड ट्रायल से सजा की मांग, परिवार को सुरक्षा मुहैया कराने की अपील

फुलवारीशरीफ, अजित। फुलवारी शरीफ थाना क्षेत्र के ग्राम हिन्दुनी महादलित बच्ची के साथ ससुराल आए युवक धनंजय साहू के द्वारा दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने क़ी घटना क़ी कड़ी निंदा की.भाकपा (माले) के फुलवारी शरीफ विधायक गोपाल रविदास ने इस जघन्य अपराध की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि आरोपी पर पॉक्सो एक्ट सहित अन्य संगीन धाराओं के तहत त्वरित मुकदमा चलाया जाए.विधायक ने सरकार से मांग की कि पीड़िता को नियमानुसार आर्थिक सहायता प्रदान की जाए तथा पीड़िता और उसके परिवार को समुचित सुरक्षा मुहैया कराई जाए।

Advertisements
Ad 1

भाकपा (माले) की प्रखंड स्तरीय टीम, जिसमें प्रखंड सचिव गुरुदेव दास, खेत मजदूर नेता शरीफा मांझी, भोला चौधरी सहित अन्य पीड़िता से मिलने हिन्दुनी गांव पहुंच गयी. टीम ने पीड़ित परिवार से मिलकर घटना की विस्तृत जानकारी एकत्रित की तथा पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए हरसंभव संघर्ष का भरोसा दिलाया।

Related posts

अवैध कब्जे से मुक्त होंगे निरीक्षण भवन, विभागीय जमीन की होगी सुरक्षा : मंत्री ई० शैलेन्द्र

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने नागरिक अलंकरण समारोह में वर्ष 2026 के लिए 66 जानी-मानी हस्तियों को पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया

स्टेट ताइक्वांडो चैम्पियनशिप के सफल आयोजन के लिए आयोजन समिति की बैठक संपन्न

error: