फुलवारीशरीफ(अजित यादव): बिहार पशु विज्ञान विश्वविद्यालय के अंगीभूत बिहार पशुचिकित्सा महाविद्यालय में कैट शो का आयोजन किया गया। इस आयोजन में मुख्य अतिथि के तौर पर बिहार पशु विज्ञान विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ० रामेश्वर सिंह और अतिथि के तौर पर श्रीमती उषा सिंह मौजूद थी.
कुलपति डॉ० रामेश्वर सिंह ने कहा की कैट के मैनेजमेंट और हेल्थ केयर पर बहुत ही कम जानकारियां/लिटरेचर ऑनलाइन या ऑफलाइन उपलब्ध है। और कैट लवर्स की तादाद दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रही है, जिसे देखते हुए एक हैंड बुक बनाने की जरुरत थी जिससे कैट के मैनेजमेंट और हेल्थ केयर को समझा जा सके। इस दिशा में काम करते हुए महाविद्यालय के एक्सपर्ट और देश के अन्य प्रख्यात कैट एक्सपर्ट द्वारा लिखित एक किताब “कैट केयर एंड मैनेजमेंट” का विमोचन भी किया गया जो कैट के केयर और प्रबंधन में सहायक सिद्ध होगी। उन्होंने आगे कहा की बिल्लियाँ ही एक ऐसी कार्निवोरस एनिमल है जिसे हम पालते है, जो बहुत समझदार और प्यारा पशु है। बिल्ली पालने का एक मनोवैज्ञानिक प्रभाव भी पड़ता है. कैट शो में विभिन्न प्रजातियों के बिल्ली देखने को मिले जिनमें पर्सियन, इंडियन, सीमेस, बर्मेस और मंग्नोलियन शामिल थी.
