बिहार

पारस एचएमआरआई में डॉक्टरों की तत्परता से बची मरीज की जान

पटना, अजित गया में बैंक लूट की घटना के दौरान गंभीर रूप से घायल एक बैंककर्मी का पटना के पारस एचएमआरआई में सफल ऑपरेशन हुआ। सीने में गोली लगने के बावजूद डॉक्टरों की तत्परता से उनकी जान बच गयी।

45 वर्षीय बैंककर्मी श्याम कुमार (बदला हुआ नाम) को बैंक लूट की घटना के दौरान बाईं ओर सीने के पास गोली लग गयी थी। आपाधापी और प्राथमिक उपचार के बाद गया से पटना आने में 12 घंटे से ज्यादा का समय लग गया। यहां उन्हें पारस एचएमआरआई में भर्ती कराया गया। इस दौरान जख्म काफी गंभीर हो गया था। खून लगातार बह रहा था और उनका ब्लड प्रेशर स्थिर नहीं हो पा रहा था।

पारस एचएमआरआई में बिना देरी किए जांच की सभी प्रक्रियाओं को पूरा करने के बाद सर्जरी शुरू कर दी गयी। सीनियर कंसल्टेंट, जेनरल एंड लेप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. पिंटु कुमार सिंह के नेतृत्व में दो घंटे तक चली सर्जरी के बाद उनके सीने से गोली निकाल दी गयी और छाती में एक पाइप लगा दिया गया। उनका स्प्लीन निकाला गया और डायफ्राम के छेद को बंद किया गया।

डॉ. पिंटु कुमार सिंह ने बताया कि ऑपरेशन के तुरंत बाद उनका बीपी सामान्य हो गया। 24 घंटे के बाद उन्हें वेंटिलेटर से बाहर निकाल लिया गया और एक हफ्ते के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गयी। मरीज अब पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं।

इस संबंध में फैसिलिटी डायरेक्टर अनिल कुमार ने कहा कि ऐसे मामलों में तुरंत इलाज शुरू न हो तो रिकवरी काफी मुश्किल हो जाती है। इसलिए मरीजों के परिजनों को कोशिश करनी चाहिए कि बिना देरी किए मरीज को लेकर हॉस्पिटल पहुंचें।

Related posts

नेशनल फ्लैग एडॉप्शन डे पर अधिकारियों को भेंट किया तिरंगा प्रतीक चिन्ह

एनएमसीएच में आत्महत्या की रोकथाम, प्रबंधन और मेडिको-लीगल पहलुओं पर सीएमई का आयोजन

लोहानीपुर में विजय कुमार सिन्हा ने किया चुनाव प्रचार, एनडीए प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा के लिए मांगा समर्थन

error: