बिहार

नेशनल फ्लैग एडॉप्शन डे पर अधिकारियों को भेंट किया तिरंगा प्रतीक चिन्ह

फुलवारीशरीफ, अजीत। नेशनल फ्लैग एडॉप्शन डे के अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के पूर्व स्वयंसेवक एवं समाजसेवी सिद्धार्थ भारद्वाज ने पटना प्रमंडल आयुक्त आईएएस मयंक वरवड़े तथा मत्स्य विभाग के निदेशक आईएएस तुषार सिंगला को राष्ट्रीय ध्वज का प्रतीक चिन्ह भेंट कर उन्हें सम्मानित किया।

इस अवसर पर सिद्धार्थ भारद्वाज ने बताया कि 22 जुलाई 1947 को संविधान सभा की बैठक में भारतीय राष्ट्रीय ध्वज को आधिकारिक रूप से अपनाने का निर्णय लिया गया था। इसी ऐतिहासिक दिन की स्मृति में प्रतिवर्ष 22 जुलाई को नेशनल फ्लैग एडॉप्शन डे मनाया जाता है।

उन्होंने बताया कि भारतीय तिरंगा स्वराज ध्वज पर आधारित है, जिसे स्वतंत्रता सेनानी पिंगली वेंकैया ने डिजाइन किया था। तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है तथा यह प्रत्येक भारतीय को राष्ट्रभक्ति, एकता और अखंडता का संदेश देता है।

इस अवसर पर प्रमंडल आयुक्त मयंक वरवड़े और मत्स्य विभाग के निदेशक तुषार सिंगला ने तिरंगा प्रतीक चिन्ह को पूरे सम्मान के साथ स्वीकार किया। दोनों अधिकारियों ने युवाओं से राष्ट्रध्वज के सम्मान, राष्ट्रीय एकता और देशहित के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का आह्वान किया।

Related posts

एनएमसीएच में आत्महत्या की रोकथाम, प्रबंधन और मेडिको-लीगल पहलुओं पर सीएमई का आयोजन

लोहानीपुर में विजय कुमार सिन्हा ने किया चुनाव प्रचार, एनडीए प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा के लिए मांगा समर्थन

सर्वोच्च न्यायालय ने न्यायिक अधिकारियों की सेवानिवृत्ति आयु 61 वर्ष करने पर विचार करने का निर्देश दिया

error: