नई दिल्ली

राष्ट्रपति मुर्मु ने उत्तरी मैसेडोनिया की अपनी राजकीय यात्रा के दौरान महात्मा गांधी की प्रतिमा का किया अनावरण

सोनू कुमार : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने उत्तरी मैसेडोनिया की अपनी राजकीय यात्रा के दौरान आज स्कोप्जे शहर के संग्रहालय में महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण किया।

सभा को संबोधित करते हुए उन्‍होंने कहा कि महात्मा गांधी भारत के थे, लेकिन सत्य और अहिंसा का उनका संदेश समस्त मानवता का है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा कि संघर्ष, असहिष्णुता और विभाजन से जूझ रही दुनिया में गांधीजी के संवाद, करुणा और शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व के आदर्श अत्यंत प्रासंगिक बने हुए हैं।

Related posts

देश में बेहद खतरनाक और गंभीर स्थिति पैदा करने का प्रयास किया जा रहा है : राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन

चैंपियन भक्ति शर्मा के घर बधाई देने पहुंची : हिनू महाजन

केंद्रीय राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से सांसद ढुल्लू महतो ने मुलाकात किए

error: