बिहार

बीस ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक नेपाली नागरिक गिरफ्तार, बाइक जप्त, भेजे गये जेल

20241022 145227

अररिया, रंजीत ठाकुर भारत नेपाल सीमा से सटे बसमतिया बाजार से 20 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक नेपाली नागरिक को बाइक के साथ बसमतिया थाना पुलिस और एसएसबी के जवान को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। यह कार्रवाई सोमवार के शाम गुप्त सूचना के आधार थाना अध्यक्ष अमर कुमार के नेतृत्व में की गई है।

गिरफ्तार नेपाली नागरिक सुनसरी जिला नेपाल के धारण वार्ड संख्या-11 थाना इलाका सुनसरी के 42 वर्षीय प्रकाश तमांग पिता लोक बहादुर तमांग बताया गया है। गिरफ्तार नेपाली नागरिक से थाना अध्यक्ष अमर कुमार के द्वारा आवश्यक पूछताछ के बाद मंगलवार को अग्रिम कार्रवाई हेतु न्यायिक हिरासत में अररिया भेज दिया है

Related posts

दो दिवसीय एएफपीआईकॉन बिहार सम्मेलन का समापन, फैमिली फिजिशियन की भूमिका पर चर्चा

मिल्लत कॉलेज, दरभंगा में ‘नशा मुक्त युवा अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कोमल मीणा ने भदौर थाना का किया निरीक्षण, जनता दरबार में सुनीं लोगों की समस्याएं