बिहार

बिहार में विकास की रफ्तार होगी तेज : रविशंकर प्रसाद

पटना, (न्यूज क्राइम 24)  पटना साहिब के सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने नीतीश कुमार के नेतृत्व में बनी एनडीए सरकार के बिहार विधानसभा में बड़ी आसानी से विश्वास मत हासिल किए जाने पर प्रसन्नता जताते हुए कहा कि यह पहले से ही तय था।

उन्होंने विश्वास मत हासिल किए जाने पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, दोनो उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा का अभिनंदन करते हुए कहा कि इस डबल इंजन की सरकार में बिहार के विकास को गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में जनमत भी एनडीए सरकार को ही मिला था और फिर से प्रदेश में जनमत वाली सरकार बन गई।

श्री प्रसाद ने कहा कि पिछले 17 महीने की महागठबंधन की सरकार में बिहार में फिर से जंगलराज की आहट सुनाई देने लगी थी। बिहार के लोग त्रस्त हो गए थे। उन्होंने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि बिहार एक बार फिर से न्याय के साथ विकास के पथ पर अग्रसर होगा।

Related posts

पटना के आयकर गोलंबर पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया जाएगा

राष्ट्रकवि रामधारी सिंह ‘दिनकर’ की 118वीं जयंती समारोह

पटना पुलिस की बंटी-बबली गैंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 10 गिरफ्तार और एक विधि-विरुद्ध बालिका निरुद्ध

error: