बिहार

नंदकिशोर यादव होंगे 17वें विधानसभा अध्यक्ष! 

पटना, न्यूज़ क्राइम 24। बिहार विधानसभा के नए अध्यक्ष का नाम फाइनल हो गया है।  स्पीकर की सीट बीजेपी को दी गई है और पूर्व मंत्री नंदकिशोर यादव बिहार विधानसभा के नए अध्यक्ष बनने वाले हैं। इसको लेकर आज सुबह 10:30 बजे अपना नामांकन किया और यदि इसको लेकर महागठबंधन के तरफ से कोई नामांकन होता है तो फिर बाकी कैंडिडेट का फैसला 15 फरवरी को होगा। लेकिन, सबसे बड़ा सवाल है की आखिर नंद किशोर यादव को विधानसभा अध्यक्ष बनाए जाने के पीछे की रणनीति क्या है और इसकी वजह क्या है।

आपको बताते चलें कि राज्यमंत्रिपरिषद ने विधानसभा अध्यक्ष चुनाव को लेकर निर्णय लेने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को अधिकृत किया गया था। सोमवार को देर शाम मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में यह निर्णय लिया गया। बैठक में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी व विजय सिन्हा भी मौजूद थे।
 

Related posts

राष्ट्रकवि रामधारी सिंह ‘दिनकर’ की 118वीं जयंती समारोह

पटना पुलिस की बंटी-बबली गैंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 10 गिरफ्तार और एक विधि-विरुद्ध बालिका निरुद्ध

पीएम मोदी ने वडनगर से वाराणसी तक सेवा यात्रा पर जा रहे सेवा यात्रियों से किया संवाद, कहा- सेवा ही सर्वोच्च कर्तव्य

error: