बिहार

फारबिसगंज में एक मात्र मान्यता प्राप्त विद्या भारती बालिका विद्यालय : प्रदेश सचिव

अररिया, रंजीत ठाकुर : विद्या भारती लोक शिक्षा समिति से सम्बद्ध विद्यालय सुलोचना देवी डॉ० डी० एल० दास सरस्वती शिशु/विद्या मंदिर कटहरा, फारबिसगंज में स्थानीय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता लोक शिक्षा समिति बिहार के अध्यक्ष राम प्रकाश प्रसाद के द्वारा की गई। इस बैठक में प्रांतीय समिति की बैठक में हुई निर्णय का समर्थन हुआ। जिसमें क्षेत्रीय संगठन मंत्री ख्याली राम और प्रदेश सचिव राम लाल सिंह के साथ अन्य सदस्यों द्वारा निर्णय लिया गया कि अररिया जिला के फारबिसगंज में बालिकाओं के लिए सुलभ और सांस्कृतिक शिक्षा सहित कटहरा विद्यालय को व्यवस्थित किया जाय । उक्त भूमि लोक शिक्षा समिति, बिहार विद्यालय को अधिग्रहण कराएगी। माननीय प्रदेश अध्यक्ष और टोयोटा के प्रोपराइटर को राशि व्यवस्था कर देना था।

Advertisements
Ad 1

अब श्रीमान अध्यक्ष महोदय द्वितीय तल का पूर्ण खर्च अपने कोष से करेंगे जो लगभग छ: हजार दो सौ स्क्वायर फीट होगा। जिसमें नवम से द्वादश कक्ष के साथ – साथ संगीत कक्ष, बहनों के लिए सामान्य कक्ष और टूबीएचके का प्रधानाचार्य आवास होगा। इस तल को बनाने में लगभग साठ लाख लागत आ सकता है। यह भवन मार्च के अंतिम सप्ताह में बन कर तैयार होगा। समिति के सदस्यों ने इस कार्य के लिए हृदय से सराहना किया। ज्ञात सूचना के आधार विद्यालय का नाम +2 जानकी देवी जगन्नाथ दास सिंदुरिया सरस्वती बालिका विद्या मंदिर तथा सुलोचना देवी डॉ० डी० एल० दास सरस्वती शिशु मंदिर कटहरा फारबिसगंज के नाम से होगा। इस मौके पर द्वय उपाध्यक्ष बिंदेश्वरी प्रसाद मंडल, गोपाल अग्रवाल , सचिव शिव नारायण दास भानु, सह सचिव कर्नल दास, कोषाध्यक्ष सकलदेव मंडल, सदस्य अनिल अग्रवाल, प्रधानाचार्य सुदर्शन कुमार, आचार्य प्रतिनिधि सह मीडिया प्रभारी आचार्य अजय कुमार राय उपस्थित रहे।

Related posts

देखें सूची : बिहार पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 27 आईपीएस समेत 29 अधिकारियों का तबादला

बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 21 IAS अधिकारियों का तबादला

बिहार : ‘AN कॉलेज पटना का बेस्ट कॉलेज बने, राष्ट्रीय पहचान बनाए’ : CM सम्राट चौधरी

error: