बिहार

पटना यातायात पुलिस का सड़क सुरक्षा संदेश

पटना, रॉबीन राज। पुलिस अधीक्षक, यातायात पटना के निर्देशानुसार राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह–2026 के तहत कुर्जी मोड़ पर कम्युनिटी ट्रैफिक पुलिस (एन०सी०सी० उड़ान) एवं यातायात पुलिसकर्मियों द्वारा सड़क सुरक्षा को लेकर विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान आम नागरिकों, वाहन चालकों एवं युवाओं को यातायात नियमों का पालन करने, हेलमेट एवं सीट बेल्ट के उपयोग, ओवरस्पीडिंग से बचाव तथा सुरक्षित ड्राइविंग के प्रति जागरूक किया गया।

Advertisements
Ad 1

जागरूकता गतिविधियों के साथ प्रतिभागियों को आधुनिक ट्रैफिक मॉनिटरिंग प्रणाली की जानकारी देने के उद्देश्य से आई०सी०सी०सी० (ICCC) का शैक्षणिक भ्रमण भी कराया गया। आई०सी०सी०सी० में मौजूद अधिकारियों ने प्रतिभागियों को सीसीटीवी निगरानी, ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम, आपातकालीन प्रबंधन एवं तकनीक आधारित यातायात संचालन की कार्यप्रणाली से अवगत कराया। अधिकारियों ने बताया कि तकनीक के माध्यम से ट्रैफिक व्यवस्था को और अधिक सुरक्षित व प्रभावी बनाया जा रहा है। कार्यक्रम का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना तथा नागरिकों में यातायात नियमों के प्रति जिम्मेदारी का भाव विकसित करना रहा।

Related posts

देखें सूची : बिहार पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 27 आईपीएस समेत 29 अधिकारियों का तबादला

बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 21 IAS अधिकारियों का तबादला

बिहार : ‘AN कॉलेज पटना का बेस्ट कॉलेज बने, राष्ट्रीय पहचान बनाए’ : CM सम्राट चौधरी

error: