बिहार

देश भर में कहीं भी नहीं नजर आया चाँद, गुरुवार को मनेगी ईद

पटना, अजित। मंगलवार 09/अप्रैल 2024 को देशभर में कहीं भी चांद नजर नहीं आया. इसके बाद तमाम मुस्लिम एदारो ने ऐलान किया है कि ईद का पर्व गुरुवार को मनाया जाएगा. इमारत शरिया खानकाह मुजीबिया, ऑल इंडिया मिल्ली काउंसिल बिहार, पटना के क्षेत्रीय कार्यालय और विभिन्न राज्यों के मुस्लिम एदारो में शव्वाल अल-मुकर्रम 1445 हिजरी का चाँद देखने का इंतजाम किया गया था.

बिहार झारखण्ड उड़ीसा बंगाल के मुसलमानो की सबसे बड़ी एदारा इमारत शरिया के कार्यवाहक नाजिम मौलाना शिबली अल कासमी खानकाह मुजीबिया के प्रबंधक हजरत मौलाना मिन्हाजुदुद्दीन कादरी मुजीबी ने एलान किया है की पटना के फुलवारी शरीफ और उसके आसपास के इलाकों में चाँद नहीं देखा गया और न ही अन्य जिलों और राज्यों बंगाल, असम, झारखंड से चाँद देखे जाने की कोई खबर मिली. इसलिए बुधवार को रमजान का 30 वां रोजा पूरा करने के बाद गुरुवार 11 अप्रैल 2024 को ईद-उल-फितर की नमाज अदा की जाएगी और ईद उल फितर का त्यौहार मनाया जाएगा.

Related posts

अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जिला स्तरीय सतर्कता एवं मॉनिटरिंग समिति की बैठक आयोजित

हर घर तिरंगा : किशनगंज में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

सूबे के शहरी क्षेत्रों में 598 स्वास्थ्य केंद्रों को मिली मंजूरी, मात्र 2 रुपये में होगा इलाज

error: