बिहारराजनितिक

नेता प्रतिपक्ष श्री तेजस्वी प्रसाद यादव कल तीन लोकसभा क्षेत्रों में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे : एजाज अहमद

पटना, (न्यूज क्राइम 24) बिहार प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रवक्ता एजाज अहमद ने बताया कि कल दिनांक 10 अप्रैल 2024 को नेता प्रतिपक्ष श्री तेजस्वी प्रसाद यादव तीन लोकसभा क्षेत्रों में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे।

इसके अन्तर्गत औरंगाबाद लोकसभा क्षेत्र के रफीगंज उच्च विद्यालय मैदान में अभय कुमार कुशवाहा जी के लिए, गया लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत फतेहपुर के रामसहाय उच्च विद्यालय मैदान में कुमार सर्वजीत जी के लिए तथा जमुई लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आदर्श मध्य विद्यालय मैदान सोनो मे कुमारी अर्चना रविदास जी के लिए इंडिया गठबंधन समर्थित राजद प्रत्याशियों के लिए चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। इस अवसर पर इंडिया गठबंधन के वरिष्ठ नेतागण के साथ भीआईपी पार्टी के मुकेश साहनी भी उपस्थित रहेंगे।

Related posts

कोरोनाकाल की याद के साथ रिश्तों का संदेश दे गई बोध

उर्दू गजल अदब की आबरू है : कुलसचिव

जिले के क्लैप लिपि और प्लेट से संबंधित बच्चों को स्वस्थ्य बनाने के लिए जिलाधिकारी द्वारा भेजा गया पटना