फुलवारी शरीफ, (न्यूज़ क्राइम 24) आज पटना के अनीसाबाद में स्थित संस्था “द होप” में तीन दिवसीय समर कैंप का भव्य आरंभ किया गया। इसके अंतर्गत विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को मनोरंजन के साथ कला, संगीत, हस्तशिल्प आदि का प्रशिक्षण दिया गया. नृत्य कला एवं हस्तशिल्प की विशेषज्ञ के रूप में श्वेता कुमारी और प्रशांत कुमार सिंह ने इस अवसर पर उल्लेखनीय कार्य किया. संस्था की संस्थापिका ज्योति दास ने कहा कि ऑटिज्म, एडीएचडी, सेरेब्रल पाल्सी, डाउन सिंड्रोम आदि से जूझ रहे विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के भीतर छुपी संभावनाओं को निखारने एवं उन्हें प्रशिक्षण देने के क्रम में ऐसे आयोजनों का विशेष महत्व है.
उन्होंने बताया कि 18 और 19 मई अर्थात दूसरे और तीसरे दिन आउटडोर कैंप का आयोजन किया जाएगा जिसमें पार्क और मंदिर का भ्रमण भी शामिल है.इस अवसर पर बच्चों के माता पिता भी उपस्थित थे. समर कैंप में भाग लेने वाले बच्चों को प्रमाण पत्र भी प्रदान किया गया. उल्लेखनीय है कि “द होप” संस्था द्वारा पटना के अनीसाबाद में विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के प्रशिक्षण एवं थेरेपी हेतु केंद्र चलाया जा रहा है.
