बिहार

पारस में ईएनटी डॉक्टर ने बचाई 17 साल के मरीज की जान

फुलवारी शरीफ, (न्यूज़ क्राइम 24) ट्रेन में नाक से बेतहाशा ब्लीडिंग से 17 वर्षीय मरीज की हालत बिगड़ गई थी.दिल्ली एम्स से हार्ट सर्जरी के बाद रेगुलर चेकअप कर लौट रहा था मरीज. अचानक शुरू हुई ब्लीडिंग के चलते बीच रास्ते में हॉस्पिटल जाना पड़ा.नाक में पैकिंग के बाद भी ब्लीडिंग नहीं रुकी तो पटना लाया गया.पारस एचएमआरआई की इमरजेंसी में कराया गया भर्ती.ईएनटी कंसल्टेंट डॉ. रश्मि प्रसाद ने किया एंडोस्कोपिक सर्जरी से इलाज.ब्लीडिंग कंट्रोल कर मरीज को तीसरे दिन डिस्चार्ज कर दिया गया.डॉ. प्रसाद ने बताया कि मरीज की हालत बेहद क्रिटिकल थी.

ब्लीडिंग से हीमोग्लोबिन गिरकर 5 ग्राम प्रति डेसीलीटर पर आ गया था.ब्लड थिनर पर होने के कारण खून जमाने की दवा नहीं दी जा सकती थी. बेहोश करना भी जोखिमभरा था, इसलिए लोकल एनेस्थीसिया दिया गया. दूरबीन से ब्लीडिंग साइट को ट्रेस कर किया गया कंट्रोल. जोनल डायरेक्टर अनिल कुमार ने ईएनटी डिपार्टमेंट को बताया प्रदेश में नंबर वन. बिहार व आसपास के राज्यों से आते हैं मरीज इलाज के लिए.

Related posts

छठ व्रती महिलाओं के सिंदूर पर आपत्तिजनक टिप्पणी के खिलाफ लोजपा का विरोध मार्च

मधुरेंद्र ने उकेरी नीतीश कुमार की 10 फीट ऊंची विशाल प्रतिमा, रेत पर लिखा ‘बिहार का सर्वांगीण विकास’

2 दिसंबर को धूमधाम से मनाया जाएगा श्री मंगशीर वदी नवमी महोत्सव 2026, दादी मंदिर में होगा भव्य आयोजन