बिहार

ईसापुर में अभियुक्त के घर जमशेदपुर पुलिस ने चस्पाया इश्तेहार

फुलवारीशरीफ, अजीत। फुलवारी शरीफ थाना क्षेत्र के ईसापुर स्थित पानी टंकी दुसाध गली में जमशेदपुर के आजाद नगर थाना की पुलिस ने एक फरार अभियुक्त के घर न्यायालय से जारी इश्तेहार चस्पा किया. पुलिस की कार्रवाई के दौरान फुलवारी शरीफ थाना की पुलिस भी मौजूद रही।

पुलिस के मुताबिक आजाद नगर थाना कांड संख्या 01/2020 में नामजद प्राथमिकी अभियुक्त फिरोज अहमद, पिता शरीक अहमद, लंबे समय से फरार चल रहा है. न्यायालय से जारी इश्तेहार को पुलिस ने ढोल-नगाड़े के साथ उसके घर पर चस्पा कर लोगों को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि अभियुक्त के फरार रहने की स्थिति में न्यायालय के निर्देश के अनुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

बेगूसराय पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, एनडीए प्रत्याशियों के समर्थन में प्रथम वरीयता के वोट की अपील

फुलकाहा दुर्गा मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, मां महागौरी के दर्शन को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शीतला मंदिर में किए पूजा-अर्चना

error: