झारखण्ड

शादी के एक सप्ताह बाद कोरोना से दूल्हे की हुई मौत

हज़ारीबाग: जिले के हुटपा में कोरोना से अनिल महतो की मौत हो गयी. बता दे की अनिल की शादी एक हफ्ता पहले यानी 28 अप्रैल को झरपो निवासी कांसी महतो की पुत्री के साथ हुई थी. जानकारी के अनुसार विवाह के दिन से दो दिन पूर्व भी अनिल (दूल्हा) को बुखार था. इस बात को घर वालों ने छुपा रखी और विवाह की सारी तैयारियां पूरी होने के कारण पहले से तय दिन में ही पूरे धूमधाम से विवाह कर दिया गया. विवाह के बाद उसकी तबियत बिगड़ने लगी जिसके बाद उसकी कोरोना जांच कराई गई.जांच में कोरोना की पुष्टि होने पर उसे हज़ारीबाग मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया. जहां उसने बुधवार की रात्रि को दम तोड़ दिया. मौत की सूचना मिलते ही उसके घर में मातम छा गया।

Advertisements
Ad 1

Related posts

झारखंड : आरएलएसवाई कॉलेज में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस हर्षोल्लास से संपन्न

आरएलएसवाई कॉलेज राँची में ‘ऑपरेशन सिन्दूर’ का आयोजन, 45 NCC कैडेट्स ने दिखाई सक्रिय भागीदारी

महिलाओं को दिया पर बड़ी सौगात, खाते में आए 5-5 हजार रुपयेहेमंत सरकार

error: