बिहार

बेउर से लापता कामेश्वर चौपाल की नतिनी पटना सिटी के चाय दुकानदार के पास से हुई बरामद!

पटना/पटनासिटी(अजित यादव): भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व विधान पार्षद कामेश्वर चौपाल के 10 साल की नतिनी सुमन कुमारी पटना सिटी के मेहंदी गंज थाना क्षेत्र से एक लिट्टी चाय दुकानदार के पास से सकुशल बरामद कर ली गई। बच्ची की बरामदगी के बाद परिजनों ने पुलिस प्रशासन का आभार जताया है। शनिवार की देर रात बच्ची के बरामद होने की खबर मिलते ही परिजन भागे भागे बेउर थाना पहुंचे। बता दें कि बीजेपी के वरिष्ठ नेता कामेश्वर चौपाल की नतीनी 4 दिन पूर्व उस वक्त लापता हो गई थी जब कामेश्वर चौपाल अयोध्या के लिए रवाना हुए थे। अपने नाना कामेश्वर चौपाल की कार के पीछे पीछे उनकी नतीनी सुमन कुमारी दौड़ी चली गई थी । इसके बाद बच्ची अपना रास्ता भटक कर पटना सिटी तक पहुंच गई।

शनिवार को मीडिया में खबर प्रसारित होते ही पटना पुलिस चौकस हो गई। बेउर से लेकर पटना सिटी और आसपास के इलाके में जिले की विशेष टीम बीजेपी लीडर की नतीनी की तलाश में जुट गई। पटना सिटी के मेहंदी गंज थाना क्षेत्र से राजकुमार साव के लिट्टी चाय की दुकान के पास से बच्ची को पुलिस टीम ने सुरक्षित बरामद कर लिया। बताया जाता है कि बच्ची को भटकता देखकर दुकानदार ने उसे अपने पास रखकर उसके परिजनों की तलाश के लिए लगा हुआ था । बेउर थाना पुलिस ने बच्ची की बरामदगी की पुष्टि की है। थानाध्यक्ष धनंजय कुमार ने बताया कि देर रात बच्ची सुमन कुमारी को बेउर थाना में परिजनों के हवाले कर दिया गया।

Related posts

एम्स पटना ने जिला स्वास्थ्य अधिकारियों के लिए 6-दिवसीय सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकालीन प्रशिक्षण का किया शुभारंभ

जहानाबाद में साइबर अपराध से बचाव को लेकर जागरूकता कार्यक्रम, ‘नया सवेरा 3.0’ के तहत महिलाओं को किया गया जागरूक

चंद्रवंशी महासभा की संगठनात्मक बैठक एवं सर्वसम्मति से नई प्रदेश कार्यकारिणी का गठन

error: