बिहार

घर में ताला बंद कर शादी में गया परिवार 5 घंटे बाद लौटे तो हो गई थी भीषण चोरी

फुलवारी शरीफ, (न्यूज़ क्राइम 24) गोपालपुर थाना के शेखपुरा गांव में चोरों ने महज तीन घंटे के अंदर ही घर में घुस कर बीस लाख के जेवरात एवं नगद गायब कर दिया। गृह स्वामी को इस बात की जानकारी लगी तब उनके होश उड़ गये और मामला थाना तक जा पहुंचा। मगर चोरों का कोई सुराग हाथ नहीं लगा। चोरी की जानकारी मिलने पर संपतचक नगर परिषद वार्ड नंबर 6 के वार्ड पार्षद प्रतिनिधि अनिल यादव भी पीड़ित परिवार के घर पहुंचे और पूरी जानकारी ली.

घटना के बारे में बताया जाता है कि शेखपुरा निवासी विनय प्रसाद अपने गांव जहानाबाद परसबिगहा कोरमा गये हुये थे। घर पर उनका पूत्र और बहू थी। मंगलवार को रात 9बजे बेटा बहू एक रिश्तेदार के यहां विवाह समारोह में भोजन करने गये हुए थे। घर के मुख्य द्वारा पर ताला लगा दिया था। विनय कुमार ने बताया कि बेटा इंजीनियर है। विवाह से बेटा बहु रात के दो बजे जब घर पहुंचे तो देखा कि घर के दरवाजा का ताला टूटा हुआ और कमरे में रखे अलमारी को तोड़ उस में रखा सोने का जेवरात एवं घर के कोने कोने की तलाशी लेते हुए दिवान एवं अन्य स्थानों पर रखा सोने का जेवरता चोर चुरा कर फरार हो गये हैं। विनय कुमार ने बताया कि एक साल पूर्व पूत्र का विवाह किया था। बहू का जेवरात एवं उनकी पत्नी को जेवरात एवं घर में रखे 74 हजार रूपया नगर चोरों ने गायब कर दिया। गायब किये गये जेवरात की का मूल्य पंद्रह लाख बताया जाता है।

थाना अध्यक्ष ने बताया कि मौके पर डॉग स्क्वॉड को बुलाकर चोरों का पता लगाया जा रहा है.

Related posts

बैंकॉक के वाट अरुण मंदिर की तर्ज पर बना मां काली का भव्य पंडाल, 10 दिनों तक सजेगी सांस्कृतिक महफिल

दीपावली और छठ को लेकर फुलवारी थाने में शांति समिति की बैठक, सौहार्द के साथ पर्व मनाने की अपील

स्मैक तस्करों को 11 लाख रुपये लेकर छोड़ने के मामले में एक सिपाही गिरफ्तार, सात पुलिसकर्मी फरार