बिहार

दुर्गा माता मंदिर के पूर्व अध्यक्ष का निधन से अपूर्णीय क्षति – मनोज सोनी

अररिया, रंजीत ठाकुर घूरना बाजार के प्रसिद्ध दुर्गा माता मंदिर के पूर्व अध्यक्ष व समाजसेवी 68 वर्षीय कपड़ा व्यवसायई प्रभु प्रसाद गुप्ता का रविवार को घूरना बाजार अपने निज निवास पर निधन हो गई। पूर्व अध्यक्ष के निधन से लोगों ने शोक व्यक्त किया । वहीं इस संबंध में हिंदू हृदय सम्राट बजरंग दल के पूर्व जिला संयोजन मनोज सोनी ने कहा घूरना माता मंदिर के पूर्व अध्यक्ष प्रभु प्रसाद गुप्ता के निधन से घूरना वासियों के लिए बहुत बड़ी क्षति है। वे समाज को मजबूत बनाने के लिए दबे कुचले लोगों की मदद में हमेशा आगे रहते थे ।

Advertisements
Ad 1

अपने कार्यकाल में मंदिर और कमेटी को काफी आगे तक पहुंचाया वे विगत कई सालों से पैरालिसिस बीमारी से ग्रसित थे। उनके परिजनों के द्वारा बेहतर से बेहतर उपचार के लिए कई जगहों ले जाया गया । श्री सोनी ने कहा लगभग 5 वर्षों से उनके परिजनों ने उन्हें स्वस्थ करने का काफी कोशिश किया। परंतु जिसे जाना था उसे भला कौन रोक सकता है। बीमारी से लड़ते लड़ते आखिर रविवार को सभी को अलविदा कह गए l शोक व्यक्त करने में बजरंग दल के पूर्व जिला संयोजक मनोज सोनी, अशोक गुप्ता, रघुनंदन गुप्ता ,विनोद गुप्ता, चंदन साह, गौरी शर्मा, नीरज जैन, वीरेंद्र गुप्ता, अरुण साह, दीपक साह, महेश साह, कमल गुप्ता, गणेश गुप्ता, संजय सोनी, मंटू गुप्ता, कदम लाल पासवान, मंटू साह, प्रमोद नहर, विनोद ठाकुर, रामू झा, मौके पर मौजूद थे।

Related posts

शेखपुरा में अतिक्रमण पर प्रशासन का डंडा, 18 दुकानें हटाई, 12,200 रुपये जुर्माना वसूला

AES से निपटने को लेकर बिहार सरकार अलर्ट, मुख्य सचिव बोले- “चमकी बुखार में कोई कोताही बर्दाश्त नहीं”

NEET UG 2026 पुनर्परीक्षा को लेकर बिहार में हाई अलर्ट, 34 जिलों के 331 केंद्रों पर 1.56 लाख छात्र देंगे परीक्षा

error: