क्राइमबिहार

अपराधियों ने युवक को मारी गोली, पटना रेफर

पटना(आनंद मोहन): राजधानी में बढ़ते अपराध के सामने पटना पुलिस बेबस नजर आ रही है। ताजा मामला नौबतपुर थाना क्षेत्र के फरीदपुर गांव में बदमाशो ने एक व्यक्ति को गोली मारकर जख्मी कर दिया। परिजनों द्वारा जख्मी को इलाज़ के लिये नौबतपुर रेफ़रल अस्पताल लाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर ईलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार ऑटो एवं रूपये के लेन-देन के विवाद सामने आ रहा है। जख्मी व्यक्ति की गोली कमर के नीचे लगा हुआ है। जख्मी व्यक्ति की पहचान शिव सागर सिंह का पुत्र पंकज कुमार के रूप में की गई है। फुलवारीशरीफ अनुमडंल पुलिस पदाधिकारी मनीष कुमार के अनुसार घायल व्यक्ति का इलाज चल रहा है, खतरे से बाहर है। घटनास्थल से दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मामले की बारिकी जांच की जा रही है। जल्द ही मामले का उद्भेदन कर लिया जाएगा।

Related posts

राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा एम्स पटना, उत्साह और गौरव के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

गार्गी उद्यमी सखी सावन महोत्सव 2026 ने बिहार में महिला उद्यमिता, संस्कृति और आत्मनिर्भरता का उत्सव मनाया

एलिवेटेड रोड, आरओबी और एयरपोर्ट अप्रोच रोड समेत महत्वपूर्ण परियोजनाओं की हुई समीक्षा

error: