ताजा खबरेंबिहार

कोर्ट को छठी बार मिली बम से उडाने की धमकी

Patna Civil Court

पटना, न्यूज़ क्राइम 24। राजधानी पटना से इस वक्त की बड़ी ख़बर निकलकर सामने आरही हैं, एक बार फिर पटना सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद हड़कंप मच गया, क्योंकि धमकी ईमेल के जरिए भेजी गई थी और सूचना मिलते ही प्रशासन ने एहतियातन पूरे कोर्ट परिसर को तुरंत खाली करा लिया। अदालती कार्यवाही रोक दी गई और सुरक्षा कारणों से किसी भी व्यक्ति के प्रवेश पर अस्थायी रोक लगा दी गई, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

बता दें कि एक बजे रात को जिला एवं सत्र न्यायाधीश के आंफिस के मेल पर आरडीएक्स प्लांट किये जाने की बात लिखी है। कोर्ट परिसर को खाली कराया जा रहा है। मौके पर पुलिस और बम निरोधक दस्ता भी पहुंचकर जांच कर रही है।

Related posts

मिल्लत कॉलेज, दरभंगा में ‘नशा मुक्त युवा अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कोमल मीणा ने भदौर थाना का किया निरीक्षण, जनता दरबार में सुनीं लोगों की समस्याएं

शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में 11 लोग गिरफ्तार, भेजे गए जेल!