बिहार

गरीब तथा असहाय कन्याओं के बीच विवाह सामग्री वितरित

अररिया, रंजीत ठाकुर। कन्या विवाह व महिला जनकल्याण सोसायटी के द्वारा नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के गरीब कन्याओं के बीच शादी का सामग्री लगातार वितरण किया जा रहा है । जिसमें वर-वधु का वस्त्र, श्रृंगार बॉक्स, स्टील सेट बर्तन ,रजाई , तकिया ,बेडशीट , ट्रंक सहित अन्य जरूरी सामग्री का वितरण किया गया।

नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के मिर्जापुर वार्ड संख्या 02 में दो असहाय कन्याओं के बीच शादी सामग्री का वितरण कराया गया । विवाह सामग्री पाकर परिजन काफी खुश हुवे । इस मौके पर संस्था के सचिव शैलेश कुमार, कोशी प्रमंडल प्रधान कार्यालय अररिया के संस्था के कार्यालय प्रभारी मनोज यादव आदि दर्जनों की संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

Related posts

जन्माष्टमी उत्सव में राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

एस-ड्राइव अभियान में चार एनबीडब्ल्यू वारंटी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

कृष्णोत्सव में ‘श्री कृष्ण गोविंद हरे मुरारी’ पर झूमे युवा, मिलर ग्राउंड में भव्य आगाज

error: