बिहार

बिहार में ईडी गठबंधन के द्वारा चक्का जाम को बिहार के आम मतदाता ने नकार दिया : प्रवीण कुमार

अररिया, रंजीत ठाकुर : मतदाता पुनरीक्षण अभियान के विरुद्ध राजद समेत इंडी गठबंधन द्वारा आहूत बिहार में चक्का जाम को बिहार के आम मतदाता ने ना सिर्फ नकार दिया है बल्कि पूर्णतः सुपर फ्लॉप साबित हुआ है। उक्त बातें भाजपा विधानसभा प्रभारी प्रवीण कुमार ने यहाँ जारी एक प्रेस बयान में कहा है कि अररिया जिला सहित बिहार मेंकही चक्का जाम तो दिखा नहीबल्कि इस जाम के फ्लॉप होने से एक बात साफ हो गयी है कि विपक्ष का दिमाग और सत्ता प्राप्ति का अभियान पूरी तरह जाम हो गया है।

Advertisements
Ad 1

विधानसभा प्रभारी श्री कुमार ने कहा कि राजद सहित इंडी गठबंधन उनकी मंडली को सिर्फ अराजकता में विश्वास है।मतदाता पुनरीक्षण में इनकी झूठ की खेती को मतदाता सिरे से खारिज कर चुनाव आयोग के द्वारा चलाये जा रहे अभियान को एक तरह समर्थन किया है। कहा कि शहाबुद्दीन का नारा लगाने वाले सिर्फ अपराधियों का साथ दे सकते है कानून व्यवस्था का नही।

Related posts

बाढ़ NH-31 पर सड़क दुर्घटना के दौरान पटना यातायात पुलिस की त्वरित कार्रवाई

एलपीजी व कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत बढ़ोतरी के खिलाफ पटना में विरोध, पीएम मोदी का पुतला फूंका

नितिश कुमार के पुत्र निशांत कुमार तख्त पटना साहिब नतमस्तक हुए

error: