बिहारराजनितिक

बिहार में एक सप्ताह में लगातार तीन पुल का गिरना भ्रष्टाचार पर आधारित बने पुल का स्पष्ट प्रमाण है : एजाज अहमद

20240623 185945

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) बिहार में लगातार पुल गिरने पर राजद के प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि भ्रष्टाचार पर आधारित पुल का बनना कहीं ना कहीं पुल गिरने का सबसे बड़ा कारण है।
और इस मामले पर सरकार के स्तर से चुप्पी से स्पष्ट होता है कि कहीं ना कहीं वैसे लोगों को उच्च स्तर से संरक्षण मिल रहा है, जो इस तरह के भ्रष्टाचार करके पुल का निर्माण किये हैं।

यह देश देश के इतिहास में पहली घटना है कि एक सप्ताह के अंदर तीन जिलों में तीन पुल का गिरना और उसे पर कोई कार्रवाई नहीं होना यह स्पष्ट प्रमाण है कि भ्रष्टाचार को उच्च स्तर से संरक्षण मिल रहा है। पुल गिरने से न सिर्फ आम जनों को आवागमन में तकलीफ हो रही है। और इस पर सरकार के स्तर से जो कार्रवाई होनी चाहिए वह दिख नहीं रही है।

Related posts

मिल्लत कॉलेज, दरभंगा में ‘नशा मुक्त युवा अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कोमल मीणा ने भदौर थाना का किया निरीक्षण, जनता दरबार में सुनीं लोगों की समस्याएं

शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में 11 लोग गिरफ्तार, भेजे गए जेल!