बिहार

नगर पुलिस अधीक्षक ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) नगर पालिका एवं नगर पंचायत चुनाव को शांतिपूर्ण व निष्पक्ष माहौल में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से शनिवार को नगर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी), पटना भानू प्रताप सिंह द्वारा नौबतपुर थानाक्षेत्र में भ्रमणशील रहकर सभी मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान अधीक्षक ने प्रत्येक मतदान केंद्र पर पुलिस बल की सक्रिय तैनाती को सुनिश्चित किया तथा मौके पर मौजूद अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। सभी मतदान केंद्रों की लगातार निगरानी की जा रही है ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना से बचा जा सके।

Related posts

पटना वीमेंस कॉलेज में आईसीआईसीआई बैंक ने प्री-प्लेसमेंट वार्ता का किया आयोजन

ग्राम संसद : बिहार चैप्टर-V’ में शामिल हुए संजय सरावगी, विकसित बिहार के संकल्प को दोहराया‎

जमुई छेड़खानी मामले में तीन नाबालिग गिरफ्तार, वायरल वीडियो पर भी कार्रवाई

error: