बिहार

घर से कोचिंग के लिए निकला बच्चा पहुंच गया जमालपुर स्टेशन

गया/पटना, अजीत। गया के डेल्हा का रहने वाला एक बच्चा अमित कोचिंग के लिए घर से निकाला और ट्रेन पर बैठकर जमालपुर स्टेशन भटकते हुए पहुंच गया. इधर बच्चा को घर वापस नहीं पहुंचा देख उसके पिता ने डेल्हा थाना में अपहरण का मामला दर्ज करा दिया. अपहरण का मामला सामने आते ही पुलिस ने तत्परता से छानबीन शुरू कर दिया.
एसएसपी आशीष भारती के निर्देश पर गठित टीम में शामिल थाना अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार एवं अन्य सहयोगी पुलिसकर्मियों ने बच्चों को 6 घंटे के अंदर जमालपुर रेलवे स्टेशन के पास से बरामद कर लिया.

Advertisements
Ad 1

इस संबंध में गया के वरीय पुलिस अधीक्षक आशीष भारती ने बताया कि शहर के डेल्हा थाना की पुलिस ने लापता बच्चे को जमालपुर से सकुशल बरामद कर लिया है.बच्चे के पिता द्वारा डेल्हा थाना में आवेदन दिया गया था.जब बच्चे से पूछा गया तो उसने बताया की नवादा जाने वाली ट्रेन में बैठा लेकिन अँधेरे में वह नहीं समझ पाया और जमालपुर चला गया.बच्चे की बरामदगी के लिए डेल्हा थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार के साथ टेक्निकल टीम को भी शामिल किया गया. उन्होंने बताया की अनुसंधान के क्रम में जमालपुर पुलिस के सहयोग से बच्चा अमित को सकुशल बरामद कर लिया गया है.

Related posts

गुरुकुल हॉस्टल में यूकेजी छात्र की संदिग्ध मौत, हॉस्टल सील

चिल्ड्रन पार्क पुलिस पोस्ट का औचक निरीक्षण, ड्यूटी में लापरवाही पर कार्रवाई

पटना में अवैध कोडिन सिरप का बड़ा खुलासा, कुल 51,000 बोतल जब्त, चेन्नई से बिहार तक फैला नेटवर्क बेनकाब

error: