झारखण्ड

मुख्यमंत्री ने शिक्षा मंत्री के स्वास्थ्य और इलाज की जानकारी ली थी

रांची(न्यूज़ क्राइम 24): शिक्षा मंत्री श्री जगरनाथ महतो को आज बेहतर इलाज के लिए एयर एंबुलेंस के माध्यम से चेन्नई ले जाया गया। इस मौके पर रांची एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन मौजूद थे। उन्होंने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।ज्ञात हो कि विधानसभा में आज शिक्षा मंत्री श्री जगरनाथ महतो की अचानक तबीयत थोड़ी बिगड़ गई थी । इसके बाद उन्हें पारस एचईसी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।यहां पर भी मुख्यमंत्री ने पहुंच कर शिक्षा मंत्री के स्वास्थ्य और इलाज की जानकारी ली थी। फिलहाल उनकी स्थिति स्थिर है। ज्ञात हो कि विधानसभा के चल रहे मॉनसून सत्र के दूसरे दिन आज शिक्षा मंत्री श्री जगरनाथ महतो सदन की कार्यवाही में शामिल होने आए थे।

Related posts

जियासोवा ने दिवाली मेले का उद्घाटन किया, मुख्य सचिव श्री अविनाश कुमार

दुर्गा पूजा से पहले चक्रधरपुर में पुलिस का फ्लैग मार्च, शांति और सुरक्षा का संदेश

स्व.रूपी सोरेन की आत्मा की शांति के लिए जादोपटिया अनुष्ठान किया गया