बिहार

भारत के महान सपूत और सिख समुदाय का केन्द्रीय सरकार ने किया अपमान- राकेश कपूर

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) महानगर जिला कांग्रेस के पूर्व उपाध्यक्ष सह प्रवक्ता राकेश कपूर ने वयान जारी कर कहा की भारत माता के महान सपूत और सिख समुदाय के पहले प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह जी का अंतिम संस्कार आज निगमबोध घाट पर करवाकर वर्तमान सरकार द्वारा उनका सरासर अपमान किया गया है।

एक दशक के लिए वह भारत के प्रधानमंत्री रहे, उनके दौर में देश आर्थिक महाशक्ति बना और उनकी नीतियां आज भी देश के गरीब और पिछड़े वर्गों का सहारा हैं।

राकेश कपूर ने कहा कि अभी तक सभी पूर्व प्रधानमंत्रियों की गरिमा का आदर करते हुए उनके अंतिम संस्कार अधिकृत समाधि स्थलों में किए गए ताकि हर व्यक्ति बिना किसी असुविधा के अंतिम दर्शन कर श्रद्धांजलि दे पाए।

डॉ. मनमोहन सिंह हमारे सर्वोच्च सम्मान और समाधि स्थल के हकदार हैं। सरकार को देश के इस महान पुत्र और उनकी गौरवशाली कौम के प्रति आदर दिखाना चाहिए था ।

Related posts

नशामुक्ति की ओर’ में 300 से अधिक छात्र-छात्राओं की सहभागिता विशेषज्ञों से खुलकर हुआ संवाद

एसडीएम प्रिया रानी एवं डीडीसी आकांक्षा आनंद की मौजूदगी में दीप प्रज्वलित कर हुआ मेले का शुभारंभ

उत्पाद विभाग और पुलिस ने दो अलग-अलग कार्रवाइयों में 1,353 लीटर से अधिक विदेशी शराब बरामद!