बिहार

पूर्व IPS अधिकारी आचार्य किशोर कुणाल का निधन

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) महावीर मंदिर न्यास के सचिव और राम मंदिर ट्रस्ट के सदस्य आचार्य किशोर कुणाल का आज सुबह निधन हो गया। हृदय गति रुकने (कार्डियक अरेस्ट) के कारण पटना के महावीर वत्सला अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन पर बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और जेडीयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने शोक व्यक्त किया है। किशोर कुणाल ने समाज सेवा, धर्म और संस्कृति के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया था।

Advertisements
Ad 1

बता दें कि आचार्य किशोर कुणाल एक प्रख्यात धार्मिक और सामाजिक व्यक्ति थे। वे महावीर मंदिर न्यास के सचिव होने के साथ-साथ राम मंदिर ट्रस्ट के सदस्य भी थे। आज सुबह अचानक उन्हें कार्डियक अरेस्ट हुआ। उन्हें तुरंत महावीर वत्सला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर उन्हें बचा नहीं पाए।

Related posts

बिहार : केंद्र-राज्य के सहयोग से बिहार में विकास को मिलेगी रफ्तार : 1 जुलाई से लागू होगी VB G RAM G योजना

डीएम ने जन-कल्याण शिविर का किया औचक निरीक्षण : आई-कार्ड अनिवार्य, 30 जून तक लंबित काम निपटाने के निर्देश

नशा मुक्त सप्ताह’: अनुमंडल से प्रखंड तक अधिकारियों-कर्मियों ने ली ‘नशा मुक्त भारत’ की शपथ

error: