बिहार

जनता दरबार में दो मामलों का हुआ निष्पादन

फलका,  सरफराज आलम | भूमि विवाद मामले के निष्पादन को लेकर शनिवार को फलका थाना परिसर में जनता दरबार आयोजित की गई। थाना परिसर में अंचल अधिकारी सौमी पोद्दार, थाना अध्यक्ष श्री मुन्ना कुमार पटेल,अंचल लिपिक श्री शुभम कुमार की अध्यक्षता में जनता दरबार/परामर्श सभा का आयोजन किया गया.जिसमें पूर्व से लंबित आवेदन जनता दरबार में कुल-06 मामला है।

जो लंबित-06 मामलों में सुनवाई की गई। सुनवाई के क्रम में कुल-02 मामलों का दोनों पक्षों की आपसी-सहमति से  निष्पादित किया गया। शेष-04 आवेदनों में साक्ष्य प्रस्तुत नहीं होने के कारण पुनः सुचना निर्गत करने हेतु निदेश दिया गया। साथ ही नया आवेदन-01 प्राप्त के उपरांत अगली तिथि भी निधार्रित की गई है।

Related posts

कार्डिकॉन 2026 में नई तकनीक और आधुनिक उपचार पर विशेषज्ञों ने किया मंथन

भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, 5400 पाउच शैंपू के साथ बाइक सवार गिरफ्तार!

नशामुक्ति की ओर’ में 300 से अधिक छात्र-छात्राओं की सहभागिता विशेषज्ञों से खुलकर हुआ संवाद