बिहार

समकुढ़ा गांव में जले ट्रांसफॉर्मर को बदला गया, ग्रामीणों ने जताया विधायक का आभार

फुलवारीशरीफ, अजित। पुनपुन प्रखंड के लखनपार पंचायत स्थित समकुढ़ा गांव में कई दिनों से बिजली संकट गहराया हुआ था. गांव में लगे ट्रांसफॉर्मर के जल जाने से न केवल बिजली आपूर्ति ठप हो गई थी, बल्कि पीने के पानी और खेतों की सिंचाई में भी ग्रामीणों को भारी कठिनाई का सामना करना पड़ा।

इस समस्या की जानकारी मिलते ही विधायक गोपाल रविदास स्वयं समकुढ़ा गांव पहुंचे और ग्रामीणों से संवाद किया. समस्याएं सुनने के बाद विधायक ने तुरंत बिजली विभाग के एसडीओ से संपर्क कर नया ट्रांसफॉर्मर उपलब्ध कराने का आदेश दिया. साथ ही उन्होंने लटके हुए 11 हजार वोल्ट तार को दुरुस्त करने के लिए नया पोल गाड़ने का भी निर्देश दिया। विधायक की पहल पर तत्काल नया ट्रांसफॉर्मर गांव में पहुँचा दिया गया और लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई. इस त्वरित कार्रवाई से गांव में हर्ष का माहौल बन गया।

Advertisements
Ad 1

गांव के मुखिया नागा राम ने कहा कि यह कार्य विधायक की तत्परता और जनता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है. वहीं पूर्व मुखिया ने कहा कि ग्रामीणों की आवाज़ को प्राथमिकता देना ही सच्चे जनप्रतिनिधि की पहचान है. हम सभी ग्रामीण उनकी इस पहल के लिए आभारी हैं।

Related posts

पत्रकारों से बदसलूकी मामले में नौबतपुर थानेदार पर जांच, डीजीपी ने आईजी को दिया आदेश

स्वास्थ्य मंत्री के हाथों नर्सिंग संस्थानों को मान्यता देने की दिशा में डिजिटल प्लेटफॉर्म का हुआ शुभारंभ

नवादा में एलपीजी गैस की कालाबाजारी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई : एसीएस

error: