बिहार

पटना सिटी की मायरा पैट्रिक ने राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया बिहार का मान

पटनासिटी, (न्यूज़ क्राइम 24) जीसस एण्ड मैरी एकेडमी की कक्षा 7 की छात्रा मायरा पैट्रिक ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का परचम लहराया। कोलकाता के दिल्ली पब्लिक स्कूल, मेगासिटी में दिनांक 10 अक्टूबर, 2026 को ASISC (Association of Schools for the Indian School Certificate) द्वारा आयोजित राष्ट्रीय भाषण कला एवं व्याख्यान प्रतियोगिता (National Declamation Competition) का आयोजन किया गया।

इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देश भर के 28 राज्यों से आए प्रतिभागियों ने भाग लिया। कठिन प्रतिस्पर्धा के बीच मायरा ने बिहार राज्य का प्रतिनिधित्व कर उत्कृष्ट वक्तृत्व कला का प्रदर्शन करते हुए सब जूनियर श्रेणी मे तृतीय स्थान प्राप्त किया। निर्णायक मंडल में प्रसिद्ध फिल्मकार श्री अशोक विश्वनाथन, फिल्मकार एवं आरजे लवण्या दत्ता और आरजे तन्मय रॉयचौधरी शामिल थे।

मंच पर मायरा को ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया तथा मेरिट प्रमाण-पत्र भी दिया गया। विद्यालय प्रबंधन एवं प्रधानाचार्या ने इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि मायरा की यह जीत विद्यालय के साथ-साथ पूरे बिहार राज्य के लिए गौरव की बात है। यह साबित करता है कि सही मार्गदर्शन में तराशी गई प्रतिभा राष्ट्रीय स्तर पर भी चमक सकती है।

Related posts

डॉ. इकबाल दुर्रानी ने सामवेद का हिंदी और उर्दू में किया अनुवाद, सुचिता सिंह ने दी बधाई

विद्यालय पोषण कार्यक्रम के अंतर्गत उत्तर प्रदेश की टीम का पूर्णिया में शैक्षणिक भ्रमण

बराबर महोत्सव–2026 एवं पर्यटन विकास को लेकर जिला पदाधिकारी की महत्वपूर्ण बैठक