पानीपत, धर्मवीर शर्मा : नूंह से फरीदाबाद, पलवल, हिसार, भिवानी और गुरुग्राम तक लूटपाट और चोरी की वारदातों का आरोप, 16 एफआईआर और पुलिस की लंबी तलाश! आखिरकार शातिर हाकिम खान को पानीपत पुलिस ने रोहतक से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर अलग-अलग जिलों में लूटपाट, चोरी और डकैती जैसी वारदातों में संलिप्त होने के आरोप हैं। पुलिस के मुताबिक, आरोपी का नाम कई आपराधिक मामलों में सामने आया है और उस पर लाखों रुपये की लूटपाट के आरोप हैं।
हाकिम खान ने पानीपत में भी ट्राला लूटने की वारदात को अंजाम दिया था। इसी मामले में पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी को रोहतक से गिरफ्तार कर लिया। नूंह से लेकर गुरुग्राम और हिसार से लेकर पानीपत तक फैले आपराधिक मामलों के चलते अब पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है, ताकि वारदातों की कड़ियां जोड़ी जा सकें और उसके नेटवर्क के बारे में जानकारी जुटाई जा सके।
16 एफआईआर दर्ज कई जिलों में वारदातों के आरोप और लाखों की लूटपाट का मामला। अब पुलिस की गिरफ्त में आए हाकिम खान से पूछताछ में दूसरे मामलों को लेकर क्या खुलासे होते हैं।
