बिहार

हिंदी दिवस पर परिचर्चा और नुक्कड़ नाटक का आयोजन

फुलवारीशरीफ, अजित। हिंदी दिवस के अवसर पर सर्वमंगला सांस्कृतिक मंच द्वारा परिचर्चा का आयोजन किया गया. संस्था के सचिव महेश चौधरी ने कहा कि भारतवासियों को हिंदी भाषा का अधिक से अधिक उपयोग करना चाहिए, तभी सांस्कृतिक एकता और मजबूत होगी।

साप्ताहिक नुक्कड़ नाटक की श्रृंखला में महेश चौधरी लिखित एवं मिथिलेश कुमार पांडे निर्देशित नाटक “महिला उत्थान के बढ़ते कदम” की प्रस्तुति दी गई. नाटक की शुरुआत करण कुमार के स्वरबद्ध गीत “सुन भारत की नारी, तू मत बनना बेचारी, हार मान न लेना तू, तेरी जंग अभी है जारी…” से हुई।

नाटक के माध्यम से यह दिखाया गया कि भारत में नारी शक्ति की पूजा होती है और महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए सरकार विभिन्न योजनाओं के जरिए शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, आर्थिक स्वतंत्रता और राजनीतिक प्रतिनिधित्व उपलब्ध करा रही है. इससे समाज और राज्य की तस्वीर बदल रही है।

महिलाएं सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ आवाज उठाकर सक्रिय भूमिका निभा रही हैं. शिक्षा से उनके जीवन में बदलाव आ रहा है और वे आर्थिक, सामाजिक एवं मानसिक रूप से सशक्त हो रही हैं। नाटक के कलाकार मिथिलेश कुमार पांडे, महेश चौधरी, सौरभ राज, करण, प्रमोद, अंजनी कुमार वर्मा, सौरव पांडे, आमीन, रीया भारती और देव दर्शन थे।

Related posts

जमुई छेड़छाड़ मामले में मुख्य आरोपी नंदन यादव पुलिस मुठभेड़ में घायल, पैर में लगी गोली!

फुलवारी के खलीलपुरा में एसी-फ्रिज मैकेनिक की संदिग्ध मौत!

पटना से 25 किमी दूर 100 घर अंधेरे में, बार-बार जल रहा ट्रांसफार्मर

error: