बिहारराजनितिक

जन अपेक्षाओं एवं राज्य के संतुलित विकास के अनुरूप है बजट- डॉ० प्रेम कुमार

पटना, (न्यूज क्राइम 24) वरिष्ठ भाजपा नेता एवं राज्य के मंत्री डा० प्रेम कुमार ने वर्ष 2024-25 के लिए आज पेश किये गए आम बजट को जन अपेक्षाओं तथा राज्य के संतुलित विकास के अनुरूप बताया है।

आज बिहार विधा सभा में राज्य के उपमुख्यमंत्री-सह-वित्त मंत्री सम्राट चौधरी द्वारा वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए पेश किये गए बजट पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए डा० प्रेम कुमार ने कहा कि इस बजट में युवाओं, महिलाओं, किसानों, गरीबों तथा माध्यम वर्गीय समूह केन्द्रित करते हुए स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार समेत विभिन्न क्षेत्रों के विकास का विशेष ध्यान रखा गया है. उन्होंने आगे कहा कि देश के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के कुशल मार्गदर्शन एवं माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी की अगुआई में डबल इंजन की सरकार राज्य के सर्वांगीण विकास को कृतसंकल्पित है।

Related posts

एम्स पटना में स्ट्रोक के त्वरित उपचार के लिए विकसित होंगे 10 बेड, समर्पित स्ट्रोक सेंटर बनाने पर जोर

सत्यनिष्ठा से समृद्धि का संदेश लेकर छात्राओं के बीच पहुंचा पावरग्रिड

हनुमान जयंती : महावीर मंदिर में कलश स्थापना के साथ श्रीराम चरित मानस नवाह पाठ की हुई शुरूआत