झारखण्ड

युवक का शव बरामद, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका!

IMG 20210405 WA0028

धनबादः जिले के मैथन ओपी अंतर्गत मदनडीह पंचायत पहाड़बाद के रहने वाले शेख नसीम का शव मैथन डैम में तैरता हुआ मिला. ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच में जुट गई. वहीं मामले में मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है.

दोस्तों के साथ किया शराब का सेवन।निरसा एसडीपीओ विजय कुशवाहा ने बताया कि रविवार को मैथन ओपी में नसीम शेख के परिवार वालों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी. सोमवार को नसीम का शव मैथन डैम से बरामद किया गया. नसीम ने रविवार को अपने दोस्तों के साथ शराब का सेवन किया था. उसके बाद वह सभी दोस्तों के साथ नहाने मैथन डैम गया हुआ था.वहीं नसीम की पत्नी ने बताया कि गांव के कुछ युवक उसके पति को अपने साथ ले गए थे. काफी देर हो जाने के बाद जब घर नहीं लौटा तो खोजबीन की गई. लेकिन सोमवार को उसका शव बरामद किया गया. मामले में उसने हत्या की आशंका जताई है. फिलहाल पुलिस हर बिंदुओं पर जांच कर रही है।

Related posts

दांतों से पेन पकड़कर लिखी सफलता की इबारत, फैजानुल्लाह ने मैट्रिक में हासिल किए 93.8% अंक : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बढ़ाया हौसला

सांसद ढुल्लू महतो की बेटी की शादी में पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, नवदंपति को दिया आशीर्वाद

जियासोवा ने दिवाली मेले का उद्घाटन किया, मुख्य सचिव श्री अविनाश कुमार