मनेर, आनंद मोहन। मनेर थाना अंतर्गत गौरैया स्थान के समीप गंगा नदी में स्नान करने के दौरान डूबे दोनों युवकों का शव शनिवार की सुबह स्थानीय गोताखोरो की मदद से निकाला गया। हालांकि इस दौरान एसडीआरएफ की टीम नदी किनारे पहुँच सर्च अभियान में जुट गई थी। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार नागाटोला गोरैयस्थान निवासी राजू राय का 21 वर्षीय पुत्र रौशन कुमार व नीलकंठ टोला, गोरैयस्थान निवासी माधो राय का 20 वर्षीय पुत्र विकास नदी किनारे कंपटीशन की तैयारी के लिए शुक्रवार की शाम दौड़ लगा रहे थे। दौड़ लगाने के बाद दोनों युवक स्नान करने के लिए गंगा नदी में गए। इसके बाद दोनों युवक नदी में डूब गए।
शुक्रवार की शाम में स्थानीय गोताखोरो ने शव को तलाश करने का काफी अथक प्रयास किया लेकिन शव मिल नही पाया।उसके बाद शनिवार को सुबह से ही स्थानीय गोताखोरो ने गंगा नदी पहुँच शव को ढूढ़ने लगे। काफी प्रयास के बाद दोनों युवकों का एक साथ लिपटा हुआ शव मिला। मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल दानापुर भेज दिया है। इस दौरान पुर्व सांसद रामकृपाल यादव पहुँचे और पीड़ित परिजनों को ढांढस बंधाया। वही पंचायत समिति सदस्य धर्म भाई यादव, समाजसेवी विजय यादव,कामाख्या नारायण सिंह,भाजपा नेता उमेश यादव ने घटना पर दुख प्रकट करते हुए सरकार से उचित मुआवजा परिजनों को देने की मांग की है।
