पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) आज लागुन वाटर पार्क एंड रिसोर्ट संपतचक पटना में भव्य रूप से स्विमिंग ट्रेनिंग सेंटर का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर खेल एवं सामाजिक क्षेत्र से जुड़े कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सतीश राजू सामिल होकर विधिवत उद्घाटन किया । उक्त अवसर पर बिहार मॉडर्न पेंटाथलॉन एसोसिएशन बिहार के अध्यक्ष अनुराग कुमार, ओलंपिक कम्युनिटी के कार्यकारी सदस्य प्रवीण पंकज, बीरेश श्रीवास्तव, सोनू, राहुल कृष्ण कुमार, सचिन शर्मा, नीरज शर्मा, उपेन्द्र सिंह एवं विवेकाना पटना जिला के सचिव जीत बलराज सहित अनेक खेल प्रेमी एवं खिलाड़ी उपस्थित रहे।
इस प्रशिक्षण केंद्र में राष्ट्रीय स्तर के अनुभवी खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों की उपलब्धता रहेगी। उद्घाटन समारोह के दौरान मॉडर्न पेंटाथलॉन के खिलाड़ियों ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन और खेल कौशल का परिचय देकर कार्यक्रम को और भी आकर्षक बना दिया।
उक्त अवसर पर सतीश राजू ने कहा कि इस केंद्र पर राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर की स्विमिंग प्रशिक्षण प्रदान की जाएगी। साथ ही मॉडर्न पेंटाथलॉन खेल के विभिन्न इवेंट्स का भी विशेष प्रशिक्षण खिलाड़ियों को उपलब्ध कराया जाएगा। यह केंद्र बिहार के युवा खिलाड़ियों को बेहतर मंच, आधुनिक प्रशिक्षण एवं उज्ज्वल भविष्य प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी ।
